देहरादून। देशभर के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एलेन करियर इंस्टीट्यूट की टेलेंटेक्स–2026 परीक्षा सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस परीक्षा के टॉपर्स को संस्थान की ओर से कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार एवं 90 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
एलेन उत्तराखंड के अकादमिक हेड विनय माकिन ने बताया कि इस वर्ष आयोजित टेलेंटेक्स परीक्षा में देश के आठ राज्यों के लगभग 1.3 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से केवल उत्तराखंड से लगभग 6,000 छात्रोंने परीक्षा दी, जिनमें देहरादून ज़ोन से करीब 4,000 विद्यार्थी शामिल थे। यह परीक्षा एच.जी. खुराना ज़ोन के अंतर्गत 120 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

इस परीक्षा का प्रश्नपत्र 320 अंकों का था, जिसमें दो घंटे की अवधि में छात्रों को IQ, भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित और जीवविज्ञान विषयों से कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने थे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रश्नपत्र के चार विभिन्न कोड बनाए गए थे।
देश के अन्य राज्यों में यह राष्ट्रीय परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण अब भी जारी है। परीक्षा परिणाम नवंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार चेक के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।
एलेन करियर इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि इन पुरस्कारों या छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए एलेन में प्रवेश लेना अनिवार्य नहीं है। सभी विजेताओं को कोटा में आयोजित होने वाले सक्सेस पावर सेशन में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर छात्रों के लिए करियर विषयक विशेष वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा।

टेलेंटेक्स–2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी और पुरस्कार विवरण TALLENTEX की आधिकारिक वेबसाइट (www.tallentex.com) पर नवंबर माह में उपलब्ध होगी।
यह प्रतियोगिता न केवल बाल प्रतिभाओं के लिए प्रोत्साहन का मंच साबित हो रही है, बल्कि उन्हें विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में अपना भविष्य निखारने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

Recent Comments