महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि

सत्य और समानता के पथ पर चलने का संकल्प

देहरादून, 7 अक्टूबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में आज महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने उनके जीवन और विचारों को समाज के लिए अमूल्य धरोहर बताया।

शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के आदिकवि और रामायण के रचयिता थे, जिन्होंने समाज को सत्य, न्याय, समानता और सदाचार का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी नैतिकता और मानवता की प्रेरणा देते हैं। शर्मा ने यह भी कहा कि हमें उनके जीवन दर्शन को स्मरण करते हुए संकल्प लेना चाहिए कि समानता, भाईचारे और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी प्रेरक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि डाकू रत्नाकर से महर्षि बनने तक का परिवर्तन यह सिद्ध करता है कि किसी भी व्यक्ति के भीतर सुधार संभव है। रामायण की रचना के माध्यम से उन्होंने सत्य, धर्म, कर्तव्य और आदर्श जीवन का संदेश दिया, जो केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों का शाश्वत घोष है। शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि जी ने कठिनाईयों के बावजूद सत्य के मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा दी, जो जीवन को सार्थक बनाती है।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रोतेला, महामंत्री नवीन जोशी, एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, धर्मपाल घाघट, करन घाघट, नोहर सिंह, पंकज राजपूत, विनीत कुमार भट्ट, सिद्धार्थ अग्रवाल, रितू कंडियाल और हिमांशु रावत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments