करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर

देहरादून पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य अभियुक्त जगमोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने अपनी माइक्रो फाईनेंस इंडिया एसोसिएशन कम्पनी में लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया था।

घटना का विवरण
नेहरू कालोनी क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक निजी फाइनेंस कंपनी खोलकर उसमें जमाकर्ताओं को अधिक रुपये का ब्याज मिलने तथा भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने स्वयं वादी बनकर मामला दर्ज किया था।

गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त जगमोहन सिंह चौहान को थाना रोड नेहरू कालोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/21 बड्स एक्ट व 3 उत्तराखंड जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधि0 व 316(2)/318(4)61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी की अपील
एसएसपी देहरादून ने सभी निवेशकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी कमाई को निवेश करने से पूर्व जिस कंपनी में निवेश कर रहे हैं उसका सही प्रकार से सत्यापन करें और जांच परख करने के उपरांत ही निवेश करें। ऐसी कंपनियां जिनके द्वारा आमजन की कमाई को धोखाधड़ी कर हड़पने का प्रयास किया जाएगा, उनके विरुद्ध देहरादून पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

पुलिस टीम
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उ0नि0 संजीत कुमार थानाध्यक्ष थाना नेहरू कालोनी, उ0नि0 विकास शुक्ला, उ0नि0 प्रवीण सिंह पुण्डीर, उ0नि0 धनीराम पुरोहित, का0 श्रीकान्त मलिक, का0 बृजमोहन सिंह, का0 सन्दीप छावडी और का0 अर्जुन सिंह शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments