शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला युवक मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, दून पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

देहरादून। महिलाओं और बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दून पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी अचानक बिना बताए कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थाना राजपुर पर एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सोशल मीडिया की मदद से सुराग जुटाए। जांच में पता चला कि युवती को अभिषेक नामक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश ले गया है।

पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद 7 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक नारोलिया पुत्र बद्री प्रसाद, निवासी गणेश वार्ड करेली, जनपद नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश), उम्र 25 वर्ष को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया।

इस कार्रवाई में म0उ0नि0 ज्योति पवार, अ0उ0नि0 मदन बिष्ट और कां0 संदीप कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दून पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक परिवार को राहत दी है और बाल सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments