कोटद्वार। कोटद्वार साइबर सेल ने फेसबुक पर प्रकाशित एक फर्जी “योनों स्टेट बैंक” विज्ञापन के जरिए 3,15,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गाजियाबाद निवासी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर थाना कोटद्वार पर दर्ज प्राथमिकी के क्रम में न्यायालय में पेश किया। शिकायतकर्ता श्री विनोद कुमार बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने विज्ञापन के लिंक को वास्तविक समझकर उस पर क्लिक किया और लिंक पर संपर्क करने वाले व्यक्ति को खाते से संबंधित सामान्य जानकारी दे दी, जिसके बाद उनके बैंक खाते से उक्त राशि गायब हो गई; इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार पर अपराध संख्या-214/25, धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की तकनीकी जांच, सर्विलांस और डिजिटल ट्रेसिंग के माध्यम से आरोपित की पहचान कर पुलिस टीम ने गाजियाबाद में दबिश देकर गिरफ्तारी की। पुलिस ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है और जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, बैंक विज्ञापन या संदेश पर क्लिक न करें तथा संदेह होने पर तुरंत 1930 या नजदीकी थाना/साइबर सेल को सूचित करें।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चमोली, अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा और कांस्टेबल अमरजीत शामिल रहे।

Recent Comments