वाशिंगटन । अमेरिका से एक राहतभरी खबर सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अपने फार्मा प्रोडक्ट्स पर लगाए जाने वाले 100 प्रतिशत टैरिफ के दायरे से जेनेरिक दवाओं को बाहर रख सकता है। लंबे समय से इस मुद्दे पर चल रही बहस के बाद, प्रशासन ने संकेत दिया है कि विदेशी देशों से आने वाली जेनेरिक दवाओं पर शुल्क लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। यह फैसला भारत के लिए खास तौर पर सकारात्मक माना जा रहा है, क्योंकि भारत अमेरिका को जेनेरिक दवाओं का बड़ा निर्यातक है। इस खबर का असर बाजार में भी दिखा और फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन आने वाले हफ्तों में फार्मा टैरिफ नीति में बदलाव की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार संभवत: जेनेरिक दवाओं को टैरिफ से अलग रखेगी। बता दें कि ब्रांडेड और पेटेंटेड विदेशी फार्मा उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के ट्रंप के ऐलान के बाद से ही जेनेरिक दवाओं के भविष्य को लेकर उद्योग जगत में अनिश्चितता बनी हुई थी।
अब इन संकेतों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भारत समेत अन्य देशों के फार्मा निर्यातकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। वहीं, शेयर बाजार में इस खबर के बाद निवेशकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है और फार्मा सेक्टर में तेजी का रुझान जारी है।
इन दवाओं पर लगे टैरिफ में यूएस कर सकता है बदलाव, ट्रंप आने वाले दिनों में कर सकते हैं घोषणा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments