देहरादून । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (उत्तराखंड) ने हाल ही में आई अचानक बर्फबारी और ठंड से प्रभावित ग्रामीणों के लिए राहत का संदेश लेकर पहुँची। संस्था के पदाधिकारियों ने सेरकी और कठयूड गाँव के आपदाग्रस्त परिवारों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और राशन सामग्री का वितरण किया।
यह राहत अभियान बीडीसी सदस्य कविता सकलानी के समन्वय से चलाया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने रायपुर शिव मंदिर चौक पर एकत्रित होकर प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी परिवार भूखा या ठंडा न रहे।”

राहत शिविर में पहुँचे ग्रामीणों ने संस्था के सदस्यों को बताया कि अचानक आई आपदा ने न सिर्फ उनके घरों को, बल्कि उनकी खेती को भी बुरी तरह नुकसान पहुँचाया है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। महासभा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
इस राहत कार्य में प्रदेश महासचिव उमाशंकर शर्मा, प्रदेश महिला महासचिव प्रतिमा शर्मा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अरुण बाला शर्मा, प्रदेश कार्यालय इंचार्ज उमेश जिंदल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित संदीप धूलिया, महासभा सदस्य प्रदीप सकलानी और राजेंद्र जी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Recent Comments