देहरादून।दून पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया एक्टिवा वाहन और अन्य सामान बरामद किया है।
दिनांक 19/20.10.2025 की रात्रि में वादी श्री अनिल ने अज्ञात चोरों द्वारा उनके टीन के खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान और नगदी चोरी करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रानीपोखरी पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घमण्डपुर जंगल रोड पर चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को चोरी किए गए एक्टिवा वाहन के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के नाम सुलेमान अंसारी उर्फ मनीष और साहिल हैं, जो दोनों ग्राम घमण्डपुर, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून के निवासी हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया एक्टिवा वाहन, बीड़ी, सिगरेट, माचिस और नकद रुपये बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी में अ0उ0नि0 हरीश सती, हे0का0 229 धीरेंद्र यादव, का0 08 रवि कुमार और का0 1043 दुष्यन्त शामिल थे।

Recent Comments