कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री डाली सिंह फिर चर्चा में हैं। इंफ्लुएंसर से अभिनेत्री बनीं डाली ने अब एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर में उनका डंका बज रहा है। दरअसल, वो इंस्टाग्राम का ग्लोबल 2025 रिंग्स अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर डाली ने ये पुरस्कार जीतकर भारत का मान दुनियाभर में रोशन कर दिया है। क्या है ये पुरस्कार और कौन हैं डाली सिंह, आइए जानें।
इंस्टाग्राम ने 2025 रिंग्स विजेताओं की घोषणा कर दी है और दुनियाभर के 25 विजेताओं में से डाली भारत की एकमात्र विजेता हैं, जिन्हें ये सम्मान मिला है। इस महीने की शुरुआत में ही इंस्टाग्राम ने रिंग्स नाम के इस पुरस्कार की शुरुआत की, जो उन क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है, जो न सिर्फ ओरिजनल कंटेंट बनाते हैं, बल्कि साथ ही साथ रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाने का साहस भी करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रिंग्स ऐसा पुरस्कार है, जो इंस्टाग्राम उन क्रिएटर्स को देता है, जो बिना डर के नए और अलग तरीके से कंटेंट बनाते हैं। ये पुरस्कार किसी खास कंटेंट को नहीं, बल्कि क्रिएटर के जज्बे को सम्मान देता है। ये उन लोगों के लिए है, जो सिर्फ चलन का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि उन्हें बदलते हैं, हर रुकावट को पार करते हैं और अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत दिखाते हैं। डाली उन्हीं में से एक हैं।
डाली ने कहा, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा। ये मेरे करियर के सबसे बड़े पलों में से एक है। जब भी इसके बारे में सोच रही हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस अवार्ड के लिए जो जूरी पैनल है, वो वाकई कमाल का है। ये सोचकर ही हैरानी होती है कि इतने प्रतिभाशाली और समझदार लोगों ने मेरा कंटेंट देखा है। मैं आगे भी ऐसा कंटेंट बनाना चाहती हूं, जिससे मेरे दर्शक मुझ पर गर्व कर सकें।
डाली सिंह ने इंस्टाग्राम पर किया वो कारनामा, जो भारत का कोई क्रिएटर ना कर सका
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments