देहरादून। उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी में अब 16 आईपीएस (IPS) और 8 पीपीएस (PPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है।
प्रमुख बदलाव:
- टीसी मंजूनाथ को नैनीताल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। उधम सिंह नगर से हटने के लगभग एक साल बाद उन्हें एक बड़े जिले की कप्तानी सौंपी गई है। उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विश्वासपात्रों में गिना जाता है। उन्होंने प्रह्लाद मीणा का स्थान लिया, जिन्हें अब सतर्कता (Vigilance) विभाग का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।
- कमलेश उपाध्याय को उत्तरकाशी, सर्वेश पंवार को पौड़ी, और सुरजीत सिंह पंवार को चमोली जिले की पुलिस कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।
- राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अभिनव कुमार को फिर से खुफिया (Intelligence) और सुरक्षा (Security) विभाग का प्रमुख (Chief) बना दिया गया है। ये दोनों विभाग पहले एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन के पास थे।
- एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन को अब अभियोजन (Prosecution) का निदेशक बनाया गया है।
- डॉ. पीवीके प्रसाद से अभियोजन निदेशक की जिम्मेदारी हटा ली गई है।
- एडीजी अमित सिन्हा से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory) के निदेशक की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले: - पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में स्थानांतरित किया गया है।
- उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोभाल को खुफिया मुख्यालय (Intelligence HQ) लाया गया है।
- सर्वेश पंवार को चमोली से पौड़ी का कप्तान बनाया गया है।
- यशवंत सिंह को एसएसपी (सीआईडी) से 31वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया है।
- आईजी नीलेश आनंद भरणे को विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निदेशक नियुक्त करने के साथ-साथ एसटीएफ (STF), एएनटीएफ (ANTF) और साइबर जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।
- आईजी विम्मी सचदेवा से मानवाधिकार महकमा हटा लिया गया है, जबकि आईजी अनंत शंकर टाकवाले को भी मानवाधिकार से मुक्त कर दिया गया है।
- आईजी सुनील कुमार मीणा को कानून-व्यवस्था (Law and Order) संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
पीपीएस अधिकारियों के तबादले: - आठ पीपीएस अधिकारियों, जिनमें प्रकाशचन्द्र, मनोज कत्याल, रेणु लोहनी, स्वप्न किशोर सिंह, मनीषा जोशी, अभय कुमार सिंह, कमला बिष्ट और पंकज गैरोला शामिल हैं, के भी तबादले किए गए हैं।
- पंकज गैरोला को विकासनगर का अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) बनाया गया है।
यहां देखें स्थानांतरण आदेश




Recent Comments