परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने किया ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का अनावरण

ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने हिन्दी फीचर फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ के पोस्टर का अनावरण किया। यह फिल्म 2024 के बिन्सर के जंगल की आग बुझाते हुए शहीद योद्धाओं से प्रेरित एक एपिसोडिक हिंदी फिल्म है।

फिल्म की कहानी
फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ एक एपिसोडिक फिल्म है, जिसमें अलग-अलग चैप्टर हैं जो जुड़े हैं एक वन अधिकारी डीएफओ विजय की डायरी से। फिल्म का मूल आधार 2024 का बिन्सर अग्निकांड है, जिसमें कुछ वनकर्मी और स्थानीय लोग शहीद हो गए थे। फिल्म उन्हीं शहीदों और उनके जैसे अन्य वनरक्षकों के संघर्ष को सामने लाती है।

फिल्म की विशेषताएं
फिल्म का संगीत उत्तराखंड की लोकधुनों और आधुनिक संगीत का अनूठा मेल है। फिल्म के गीत ‘राही ओ राही’ को पद्मश्री कैलाश खेर ने गाया है, जिसका लोकार्पण भी स्वामी जी के हाथों हुआ। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी उत्तराखंड की झीलों, ओक पाइन से भरे घने जंगलों, धुंध से ढकी घाटियों और पारंपरिक गाँवों की सुंदरता को बड़े परदे पर जीवंत करती है।

फिल्म की टीम
फिल्म के लेखक-निर्देशक महेश भट्ट हैं, जबकि निर्माता सज्जू लाल टी आर हैं। फिल्म की क्रिएटिव टीम में आयुष्मान भट्ट, मनोज सती, संतोष पाल, अमित वी कपूर, विनय कोचर और मन चैहान जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

फिल्म की रिलीज
फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ देशभर के अनेक थियेटरों में एक साथ रिलीज हो रही है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी दिखाया जाएगा ताकि यह संदेश पूरे भारत में बच्चों और युवाओं तक पहुँचे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments