सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एसएसपी देहरादून के निर्देशन पर पुलिस ने जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में भी छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक संवाद एवं प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे। पुलिस कर्मियों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस पोर्टलो की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। एसएसपी देहरादून ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments