भाजपा ने रजत जयंती कार्यक्रमों के लिए टीम को सौंपी जिम्मेदारी

सीएम आवास के ‘इगास’ की कमान संभालेंगी मधु भट्ट

देहरादून । उत्तराखंड भाजपा ने राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) समारोहों को भव्य रूप देने के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समन्वयकों की टीमों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आगामी 1 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस व्यापक अभियान में पार्टी पदाधिकारियों और दायित्वधारियों को विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक की भूमिका दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रजत जयंती कार्यक्रम के लिए प्रदेश समन्वयक के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा नौटियाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान को नामित किया है।
मधु भट्ट को 1 नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले मुख्य इगास कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ बूथ स्तर के आयोजनों के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। 2 नवंबर को जॉली कोंग आदि कैलाश, पिथौरागढ़ में होने वाली अल्ट्रा मैराथन के संयोजक गणेश भंडारी रहेंगे। 4 नवंबर को काशीपुर, उद्यमसिंह नगर में नगर निकाय अध्यक्षों और मेयरों के सम्मेलन का जिम्मा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को सौंपा गया है।
इसके अलावा, 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के संयोजक पूरण चंद नैनवाल होंगे, जबकि इसी दिन हरिद्वार में होने वाली हॉकी एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिता की कमान हेमराज बिष्ट संभालेंगे। 6 नवंबर को हरिद्वार में होने वाले संत सम्मेलन के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद रहेंगे। 6 नवंबर को ही आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून में रोजगार मेला का संयोजन श्याम अग्रवाल करेंगे। परेड ग्राउंड, देहरादून में होने वाले युवा महोत्सव के संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली बनाए गए हैं। हल्द्वानी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन का संयोजन कर्नल अजय कोठियाल और कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी करेंगे, जो 11 नवंबर को होने वाले अंतिम कार्यक्रम सैन्य धाम लोकार्पण एवं पूर्व सैनिकों से संवाद का जिम्मा भी संभालेंगे। रामनगर में 6 नवंबर को होने वाले जन वन उत्सव के संयोजक राकेश नैनवाल होंगे।
7 नवंबर को पंतनगर में कृषक सम्मेलन का संयोजन किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी को दिया गया है। 8 नवंबर को तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर होने वाले राज्य आंदोलनकारी सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम के संयोजक रमेश गाड़िया और सुभाष बड़थ्वाल होंगे। 9 नवंबर को एफआरआई में होने वाले स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल बनाए गए हैं।
जिला समन्वयकों की सूची में उत्तरकाशी के लिए नागेंद्र चौहान, चमोली के लिए गजपाल बड़थ्वाल, रुद्रप्रयाग के लिए भारत भूषण भट्ट, टिहरी के लिए उदय सिंह रावत, देहरादून ग्रामीण के लिए मीता सिंह, देहरादून महानगर के लिए सिद्धार्थ अग्रवाल, ऋषिकेश के लिए राजेंद्र तड़ियाल, और हरिद्वार के लिए आशुतोष शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अन्य जिलों में भी समन्वयकों को नियुक्त किया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments