कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित इगास पर्व कार्यक्रम में की प्रतिभागिता

देहरादून । उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इगास पर्व की पूर्व संध्या पर देहरादून के शहीद दुर्गामल पार्क में गढ़ी कैंट गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री जोशी का स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों का आनंद लिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति और परम्पराओं का सजीव प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक पर्वों और सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

कार्यक्रम में कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी सहित गढ़ी कैंट गढ़वाल सभा के पदाधिकारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments