पौड़ी। कोटद्वार पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.10 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। पुलिस ने अभियुक्त राहुल रावत निवासी गिवांई स्रोत को रेलवे फाटक दिल्ली फार्म कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोटद्वार पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0–266/2025, धारा–8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक पंवार, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, एएसआई एहसान अली, हे0 कां0 सुनील मलिक, हेड कांस्टेबल उत्तम सिंह और कांस्टेबल हरीश शामिल थे। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखंड के वर्ष- 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाने के अभियान के तहत की गई है।

Recent Comments