देहरादून – एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) टीम ने थाना डोईवाला देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में लगभग 105 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 31 लाख 50 हजार रुपए के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल पुत्र छत्रपाल निवासी धर्मशा नगली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन बला बला ऐप के माध्यम से बरेली के राशिद नामक व्यक्ति से लेकर आया था, जिसे वह देहरादून के आसपास के क्षेत्र में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अन्य व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें।

Recent Comments