78वीं लाला नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग की शुरुआत

दून एलिट सॉकर अकादमी ने रोमांचक मुकाबले में नवादा एफसी को 2-1 से हराया

देहरादून, 15 नवम्बर। दो साल के अंतराल के बाद शनिवार को पेवेलियन मैदान में 78वीं लाला नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग – 2025 का शुभारंभ हुआ। जिला सोकर एसोसिएशन देहरादून के तत्वावधान में आयोजित इस लीग के उद्घाटन मैच में दून एलिट सॉकर अकादमी ने नवादा एफसी को 2-1 के रोमांचक स्कोर से हराकर शानदार शुरुआत की।

लीग के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष, जिला फुटबॉल संघ,आर्येंद्र शर्मा रहे। इस अवसर पर जिला सोकर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोसाई, सचिव उस्मान खान, कन्वीनर कुमार थापा, आयोजक सचिव संजय चंदोला सहित पीसी वर्मा, आरएस रावत, राजेश मंगाई, नीनू सहगल, मोहसिन खान, लक्ष्मण सिंह ठाकुर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मैच की शुरुआत में ही दोनों टीमों ने जोरदार हमले शुरू कर दिए। नवादा एफसी को पहला सफलता मिली जब अमन थापा ने मैच के 20वें मिनट में एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे बढ़ाया। इसके बाद दून एलिट सॉकर अकादमी ने जवाबी हमले तेज किए, लेकिन पहला हाफ 1-0 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में दून एलिट सॉकर अकादमी ने जबरदस्त वापसी की। टीम के खिलाड़ी ऋषि (जर्सी नंबर 10) ने 50वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। महज पांच मिनट बाद, जय ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे बढ़ा दिया। नवादा एफसी ने बाद में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गोल नहीं कर सके। वहीं, नवादा एफसी के रौनक और अभिषेक को रेफरी अजय गोसाई द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया।

रविवार को लीग में तीन मैच खेले जाएंगे:

· 11:30 बजे: दून यूनाइटेड एफसी बनाम ग्राफिक एरा एफसी
· 1:15 बजे: देहरा 11 एफसी बनाम महिंद्रा बॉयज एफसी
· 2:45 बजे: दून ईगल्स एफसी बनाम विल्स यूथ एफसी।

यह मैच फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक शुरुआत साबित हुआ। दून एलिट सॉकर अकादमी की जीत ने लीग में नया उत्साह भर दिया है। खिलाड़ियों के जोश और उपस्थित दर्शकों के उत्साह ने इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments