UKSSSC भर्ती परीक्षा के लिए दून पुलिस मुस्तैद, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

देहरादून – उत्तराखंड सहकारी सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा सहकारी निरीक्षक वर्ग -2/ सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षाएं आज जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए हैं।

एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।

पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अन्य अधिकारियों द्वारा भी लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर अवांछित तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments