गणेश गोदियाल ने माला पहनाकर राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप का किया अभिनंदन

देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप का सम्मान किया। गोदियाल ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को नमन किया।

दरअसल, जब धीरेंद्र प्रताप पार्टी मुख्यालय पहुंचे और नव-नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पुष्पगुच्छ भेंट करने लगे, तो गोदियाल ने शिष्टाचारपूर्वक कहा कि आज जो कुछ भी है वह राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत है, इसलिए सम्मान पहले आंदोलनकारी का होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने तुरंत एक पुष्पमाला मंगवाकर धीरेंद्र प्रताप को पहनाई और उनके दीर्घ संघर्ष एवं योगदान की सराहना की।

धीरेंद्र प्रताप ने इस सम्मान पर कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि आंदोलनकारियों का आदर, कांग्रेस की परंपरा और संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने गोदियाल को सफल अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में पूरा सहयोग देने का संकल्प भी जताया।

बाद में धीरेंद्र प्रताप पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मिले, जहां उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस नेतृत्व द्वारा राज्य निर्माण आंदोलन की मूल भावना को सम्मान देने की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments