देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

Recent Comments