देहरादून। देहरादून पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई है।
मनीष चौहान पुत्र आनंद सिंह चौहान निवासी ग्राम ईछला पोस्ट स्माल्टा थाना कालसी जनपद देहरादून द्वारा झाझरा क्षेत्र में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास खड़ी अपनी स्कूटी के चोरी होने के संबंध में E – fir दर्ज कराई गई थी। इस मामले में थाना प्रेमनगर पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर की दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा घटना के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई। दिनांक 19/11/2025 को मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त जुबेर पुत्र हनीफ निवासी वार्ड नंबर 11 निकट बड़ी मस्जिद ढकरानी थाना कोतवाली विकास नगर उम्र 32 वर्ष को चोरी की स्कूटी UK 07 BB 7948 के साथ पुलिस चौकी गेट झाझरा प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बचपन से ही गलत संगत में पड़ गया था तथा अपने शौकों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। उसने रैकी करने के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने खड़ी स्कूटी को चोरी किया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी तथा मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक घटनाओं के 07 अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त: जुबेर पुत्र हनीफ निवासी वार्ड नंबर 11 निकट बड़ी मस्जिद ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
बरामदगी: स्कूटी वाहन सं0- UK 07 BB 7948
पुलिस टीम: अ०उ०नि० जगदीश रावत, हे०कां० नरेंद्र कुमार, कां०विजय कुमार, का० रवि शंकर, का० रोबिन

Recent Comments