देहरादून पुलिस ने 5 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया

देहरादून।  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने के लिए देहरादून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की 15.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 20-11-2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पाम सिटी के पास से एक संदिग्ध बुलेरो वाहन को रोककर चैक किया गया।

चैकिंग के दौरान वाहन में सवार दो अभियुक्तों आदिल और हेमन्त सेमवाल को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुल 15.40 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-623/2025 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

तस्करी में प्रयुक्त बुलेरो वाहन संख्या यू0के0-07-एचडी-8127 को सीज कर दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों स्वयं भी नशे के आदी हैं और अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्थानीय नशेडियों से सस्ते दामों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक खरीदते थे और महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आदिल पुत्र आदिल हुसैन निवासी सी ब्लाक नई बस्ती रेसकोर्स पुलिस लाईन के पीछे थाना नेहरुकाँलोनी देहरादून उम्र 38 वर्ष और हेमन्त सेमवाल पुत्र जगदीश सेमवाल निवासी देव ऋषि एन्कलेव (क्रास फिट जिम चक्की वाली गली ) थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 36 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस टीम में उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी, का0 अरविन्द बर्थवाल और का0 विपिन कुमार शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments