राज्य स्थापना रजत जयंती पर पेंशनरों हेतु जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर

देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 25 नवंबर 2025 को मुख्य कोषागार देहरादून में पेंशनरों के लिए पेंशन जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा। मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने बताया कि शिविर में पेंशनरों के निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण के साथ-साथ डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, साइबर सुरक्षा, आयकर अधिनियम एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी विषयों पर जानकारी दी जाएगी। भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें घर बैठे एंड्रॉयड मोबाइल ऐप, कोषागार में बायोमैट्रिक उपकरण, पोस्टमैन के माध्यम से तथा जन सुविधा केंद्र (सीएससी) शामिल हैं।
वर्तमान में कोषागार देहरादून के अंतर्गत लगभग 21,000 पेंशनर पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने हेतु प्रोत्साहित करने और जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे पेंशनर घर बैठे ही अपना प्रमाण पत्र जमा कर सकें।
मुख्य कोषाधिकारी ने कोषागारों एवं उपकोषागारों से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी सम्मानित पेंशनरों से अनुरोध किया है कि वे 25 नवंबर को प्रातः 10 बजे से मुख्य कोषागार देहरादून में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments