नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई जारी, पुरोला में स्मैक व चरस के साथ 2 गिरफ्तार

पुरोला। नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुरोला में स्मैक व चरस के साथ 2 गिरफ्तार किए गए हैं। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान के अतंर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय(IPS) का नशा तस्करों पर एक्शन लगातार जारी है।

पुरोला पुलिस की टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में स्मैक (हेरोइन) व चरस के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये चैकिंग के दौरान पुरोला–मोरी रोड़ कूड़ा डंपिंग जोन के पास से प्रतीक नाम के एक युवक को 3.87 ग्राम स्मैक व देवलसारी सौली बैरियर के पास से सत्यपाल नाम के व्यक्ति को 253 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया गया है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त दोनों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रतीक रावत पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह उम्र- 22 वर्ष और सत्यपाल पुत्र शूरवीर सिंह उम्र- 36 वर्ष शामिल हैं। बरामद माल में 3.87 ग्राम स्मैक व 253 ग्राम चरस (कीमत करीब 1.7 लाख ) शामिल है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments