थाना दिवस में पुलिस ने लोगों की सुनी, सुरक्षा का दिया संदेश

पौड़ी।  कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा थाना दिवस आयोजित कर जनसमस्याओं की गंभीरता से सुनवाई की गई। इस अवसर पर पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र की स्थितियों के बारे में विस्तार से बातचीत की।

पुलिस टीम ने नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक स्कैम तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी नई आपराधिक तकनीकों के बारे में भी सचेत किया तथा उनसे बचने के सरल और आवश्यक उपाय बताए। पुलिस टीम द्वारा सभी को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर 1930, 112 और 1933 की जानकारी दी गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति, साइबर अपराध, ट्रैफिक समस्या संबंधित मामलों में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments