देहरादून। भारतीय नागरिक के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर देहरादून में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी के मामले में दून पुलिस की जांच में एक सनसनीखेज अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस को ऐसे अहम सुराग हाथ लगे हैं, जो सह-अभियुक्ता रीना चौहान के धर्म परिवर्तन और बांग्लादेश में फर्जी दस्तावेज बनाने की पुष्टि करते हैं।
रीना चौहान बनी ‘फरजाना अख्तर’, बांग्लादेश में किया निकाह
दून पुलिस लगातार बांग्लादेश में संबंधित एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।
प्रेस नोट के अनुसार, इन दस्तावेजों में सह-अभियुक्ता रीना चौहान के धर्म बदलकर बनाए गए फर्जी बांग्लादेशी प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि मुख्य अभियुक्त ने रीना चौहान का धर्मांतरण कराकर उसे ‘फरजाना अख्तर’ नाम दिया और फिर बांग्लादेश में उससे निकाह किया था। हिंदू महिला के मुस्लिम नाम से बने ये फर्जी दस्तावेज पुलिस के लिए इस बड़े फर्जीवाड़े में एक अहम कड़ी हैं।
सभी पहलुओं पर विस्तृत जाँच शुरू
पूरे मामले में अब अवैध धर्मांतरण का गंभीर प्रकरण सामने आने के बाद दून पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अब इस अभियोग की विस्तृत जांच हर पहलू से कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि यह धर्मांतरण किस प्रकार और किन परिस्थितियों में किया गया। पुलिस बांग्लादेशी नागरिक के भारत में अवैध रूप से रहने और फर्जी दस्तावेज बनाने के पूरे नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही है।

Recent Comments