11–12 दिसंबर को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर
2014 से अब तक 10,000 से अधिक लाभार्थियों को मिला है लाभ
देहरादून। हर्षल फाउंडेशन, देहरादून द्वारा समाज सेवा की अपनी सतत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 11 एवं 12 दिसंबर 2025 को अग्रवाल धर्मशाला, गांधी रोड, देहरादून में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2014 से लगातार हो रहा यह वार्षिक शिविर अब तक 10,000 से अधिक दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में नई रोशनी ला चुका है।
इस शिविर की खासियत यह है कि दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर उसी समय उनके नाप के अनुसार तैयार कर दिए जाएंगे, जिससे लाभार्थियों को बार-बार आने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही—व्हीलचेयर,ट्राई साइकिल,बैसाखी,चलने की छड़ी,चश्मे,सुनने की मशीने पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में केवल उपकरण वितरण ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कौशल विकास प्रशिक्षण, एवं सरकारी योजनाओं—जैसे पेंशन, ऋण, रोजगार योजना आदि—की जानकारी, परामर्श और ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी। यह प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
दूर-दराज़ से आने वाले लाभार्थियों के लिए हर्षल फाउंडेशन ने निःशुल्क आवास एवं भोजन का भी प्रबंध किया है, ताकि किसी को भी आर्थिक या यात्रा संबंधी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
फाउंडेशन ने सभी नागरिकों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस शिविर की जानकारी उन तक पहुँचाएँ जिन्हें इसकी वास्तविक आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस सेवा का लाभ उठा सकें।

संपर्क और पंजीकरण
अमिता गोयल: 8630445188,कल्पना अग्रवाल: 9927006973,दीप प्रसाद: 9997993531,निधि गर्ग: 7983789020, डॉ. रमा गोयल (ट्रस्टी–सेक्रेटरी, हर्षल फाउंडेशन): 7895378323, 8630309340

Recent Comments