उत्तरकाशी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, 370 के किये सत्यापन

12 मकान मालिक सहित 92 पर की कार्रवाई, 1.40 लाख का संयोजन शुल्क वसूला

उत्तरकाशी।आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस का संदिग्धों की चैकिंग के साथ-साथ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय तथा बडकोट क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर बड़ी संख्या में बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन किये गये। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 370 व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये। किरायेदार का सत्यापन न करवाने पर 12 मकान मालिक जबकि अपना सत्यापन न करवाने वाले 70 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर 1.40 लाख का संयोजन शुल्क वसूला गया ।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी व मनेरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय में टीम गठित कर अलग – अलग स्थानों सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों किरायेदार, मजदूर, घरेलू नौकर, रेड़ी-ठेली, फड़-फेरी लगाने वाले 250 लोगों के पुलिस सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये जबकि किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 12 मकान मालिक तथा 30 लोगों के सत्यापन न करवाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 1,27,750 रु0 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
वहीं बड़कोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष बडकोट के नेतृत्व में बडकोट व पुरोला पुलिस की टीम द्वारा बडकोट मे सत्यापन अभियान के दौरान बाहरी प्रान्तों के 150 लोगों सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गए हैं जबकि अपना सत्यापन न करवाने पर 50 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान कर 12,500 रु0 का संयोजन शुल्क वसूला गया ।

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों का शत- प्रतिशत पुलिस सत्यापन बेहद जरुरी हैं, उत्तरकाशी पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चलाकर अधिक से अधिक बाहरी लोगों के सत्यापन कर रही है। आज पुलिस द्वारा फिर से उत्तरकाशी एवं बडकोट में विशेष सत्यापन अभियान चलाकर काफी संख्या में सत्यापन किये गये हैं। आगे भी समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाया जायेगा।

सभी मकान मालिकों, ठेकेदारों से अपील है कि अपने किरायेदारों अथवा घरेलू नौकर, मजदूर आदि के पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से करवाकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किरायेदार/मजदूरों का सत्यापन न करवाने वालें लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments