नौसेना दिवस: राज्यपाल ने नौसैनिक समुदाय को दी शुभकामनाएं

देहरादून ।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के वीर जवानों, पूर्व नौ-सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों की उत्कृष्ट युद्ध क्षमता, रणनीतिक कौशल और सतर्कता के कारण भारत की विस्तृत समुद्री सीमाएं पूर्णतः सुरक्षित हैं। राज्यपाल ने नौसैनिकों की वीरता, साहस, पराक्रम और अदम्य समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारे नौसैनिकों पर है। विशाल समुद्री क्षेत्र में ऊर्जा संसाधनों, आर्थिक गतिविधियों तथा व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा में भारतीय नौसेना का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि में नौसैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments