देहरादून।पटेलनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक शरीफ पुत्र मुस्तफा निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर को नशे की हालत में गेट पर चढ़कर अपनी टीशर्ट उतारते हुए हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आज दिनाँक 05/12/2025 को ब्रह्मपुरी में छठ ग्राउंड के पास एक युवक द्वारा नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना कोतवाली पटेलनगर को प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना पर बाजार चौकी पटेल नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुऐ मौके पर जाकर हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लिया गया, जिसे थाने लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

Recent Comments