गर्भवती स्त्री से दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। चकराता पुलिस ने गर्भवती स्त्री से दुष्कर्म के आरोपी मुकेश चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लाखामण्डल पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दिनाँक 30-11-2025 को पीडिता द्वारा अपने गाँव के एक व्यक्ति मुकेश चौहान द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किये जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मु0अ0सं0-03/25 धारा 64(2)G/351/308 BNS बनाम मुकेश चौहान पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान निवासी ग्राम बिजनू, तहसील चकराता, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष है। पुलिस टीम में उ०नि० चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता, म०उ०नि० हेमा बिष्ट, अ0उ0नि0 युद्धवीर सिंह, हे0कानि0 उमेश कुमार, कानि0 मुनेश रावत, कानि0 सुधीर और कानि0 जितेन्द्र चौधरी शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments