देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा आईपीएस स्कूल में साइबर क्राइम तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, एआई आधारित धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं UPI फिशिंग, लिंक/OTP फ्रॉड के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में नशे तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Recent Comments