सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में समिति ने लिया बड़ा फैसला

धामी के निर्देशों पर निर्णय: 17 पत्रकारों/आश्रितों को ₹5-5 लाख की मदद, 4 को सम्मान पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में गठित समितियों ने राज्य के पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण संस्तुतियां दी हैं। सूचना निदेशालय में हुई पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक में संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके परिवारों को तुरंत सहायता प्रदान करने पर जोर दिया गया।

  • ₹85 लाख की आर्थिक सहायता: पत्रकार कल्याण कोष से कुल 17 मामलों में ₹05-05 लाख की सहायता राशि स्वीकृत करने की संस्तुति की गई।
  • दिवंगत पत्रकारों के आश्रित: 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹05-05 लाख।
  • बीमार पत्रकार: गंभीर बीमारी से ग्रस्त 2 पत्रकारों को चिकित्सा उपचार के लिए ₹05-05 लाख।
  • पत्रकार सम्मान पेंशन: मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत 4 वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन दिए जाने की संस्तुति की गई।
  • पेंशन की दर: ₹8 हजार प्रतिमाह।
  • सरकारी प्रतिबद्धता: महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार, पत्रकारों के कल्याण के प्रकरणों पर तत्परता से और पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह और समिति के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा, शशि शर्मा उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments