रामनगर की जमीनों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश कर रही सरकार : धीरेंद्र प्रताप

रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने राज्य सरकार पर कीमती जमीनों को खुर्द-बुर्द करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जमीन माफियाओं और पैसादार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए दशकों से रह रहे गरीब लोगों को जबरन बेदखल कर रही है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सर्दी के इस कठिन मौसम में लोगों के मकानों को तोड़ना और परिवारों को सड़कों पर ला देना न तो मानवीय दृष्टि से उचित है और न ही प्रशासनिक दृष्टि से तर्कसंगत। उन्होंने कहा कि रामनगर की पुछड़ी और हल्द्वानी के मनोभूलपुरा क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य सरकार इन कीमती जमीनों को बाहरी प्रभावशाली लोगों को देने की तैयारी में है।

कांग्रेस नेता ने पुछड़ी में हुई बेदखली की कार्रवाई को “तानाशाही का जीवंत उदाहरण” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन करने वाले स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को थाने में बंद कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रभात ध्यानी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी ढंग से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें एक थाने से दूसरे थाने तक ले जाकर उत्पीड़ित किया। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी जनता के साथ खड़ी है और अगर राज्य की जमीनें बाहरी लोगों को सस्ते दामों पर देने या कमीशनखोरी के मकसद से बेची जा रही हैं, तो कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments