धर्मांतरण प्रकरणों पर चर्चा को लेकर स्वामी रसिक महाराज ने एसपी से की मुलाकात 

देहरादून। उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से सौजन्य भेंट की। यह बैठक अजय सिंह के कार्यालय में आयोजित हुई। 

भेंट के दौरान स्वामी रसिक महाराज ने प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण से संबंधित मामलों की जानकारी साझा की और ऐसे संवेदनशील विषयों पर पुलिस को सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए समय रहते कार्रवाई जरूरी है। 

इस अवसर पर एसएसपी अजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि धर्मांतरण से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और पीड़ितों को हर संभव कानूनी सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था को निष्पक्ष और प्रभावी बनाए रखना है। 

स्वामी रसिक महाराज ने देहरादून जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में एसपी अजय सिंह और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments