हरिद्वार। जनपद में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा आर.डी. और फिक्स डिपॉजिट के नाम पर की गई लाखों की धोखाधड़ी के मामले में उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी—ईकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने बड़ी सफलता हासिल की है। ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी को कल्याण, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मु.अ.सं. 164/2018, धारा 406/420 आईपीसी के तहत चल रही विवेचना में खुलासा हुआ कि कंपनी ने स्थानीय नागरिकों से लगभग ₹12,26,800/- की धोखाधड़ी की। संचालक अनिल कुमार तिवारी और देवेंद्र प्रकाश तिवारी की संलिप्तता विभिन्न गंभीर धाराओं—भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम—में पाई गई।
सीआईडी खंड देहरादून के खंडाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 07 दिसम्बर 2025 को कल्याण, मुम्बई से अनिल कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। स्थानीय न्यायालय, ठाणे में प्रस्तुत कर ट्रांज़िट रिमाण्ड प्राप्त किया गया और अभियुक्त को आगे की कार्रवाई हेतु हरिद्वार लाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार तिवारी, जो कानपुर निवासी है और वर्तमान में टिटवाला, कल्याण, जिला ठाणे, मुम्बई में रह रहा था, को पुलिस टीम ने दबोचा। इस कार्रवाई में निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल, अपर उपनिरीक्षक सुरेश स्नेही, आरक्षी करमवीर सिंह और चालक मनोज कुमार की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Recent Comments