ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड 2025″ अभियान के तहत फरार महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड 2025” विजन को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सेलाकुई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रही महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशा तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

थाना सेलाकुई में पंजीकृत मुकदमा संख्या 104/24 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पूर्व में पुलिस ने एक नशा तस्कर सूरज को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सूरज ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक अन्य सहयोगी पिंकी का नाम भी बताया था। पिंकी गिरफ्तारी से बचते हुए लंबे समय से फरार चल रही थी। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

गिरफ्तारी के प्रयासों के तहत पुलिस ने सुरागरसी, पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी सर्विलांस की मदद से अभियुक्त की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और अभियुक्त पिंकी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पिंकी पत्नी पप्पू साहनी, निवासी दरभंगा बिहार, हाल निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी अभियान में थाना सेलाकुई के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक पी.डी. भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बृजेश तथा कांस्टेबल प्रवीण सम्मिलित थे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त से पूछताछ जारी है तथा उससे और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments