देहरादून। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को परिक्षेत्र के सभी जनपदों के CCTNS नोडल अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस पोर्टलों पर की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजी श्री स्वरूप ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निकट पर्यवेक्षण में CCTNS पोर्टल पर की जाने वाली सभी प्रविष्टियाँ नियमित रूप से और समयबद्ध रूप से अपडेट कराएँ। उन्होंने कहा कि अज्ञात या गुमशुदा व्यक्तियों तथा संपत्तियों का विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए, जिससे उनकी पहचान में आसानी हो सके।

अभियोगों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की जानकारी भी निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से अपलोड करने तथा साक्ष्य संकलन एवं अपलोड की प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों, अज्ञात शवों और सजायाफ्ता अपराधियों के फिंगरप्रिंट और चांस प्रिंट नियमानुसार अपलोड किए जाने को भी आवश्यक बताया गया।
बैठक में आईजी ने वर्तमान में चल रहे अभियानों के अंतर्गत CCTNS के सभी फार्म में 100 प्रतिशत डेटा फीड करने और CM हेल्पलाइन में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Recent Comments