डाकरा बाजार सुधार व चौड़ीकरण पर मंत्री गणेश जोशी की समीक्षा बैठक

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहराूदन के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार के सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्यों के संबंध में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

काबीना मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों विभागों की संयुक्त टीम द्वारा जल्द से जल्द स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों को नुकसान ना पहुंचे, इसकी स्पष्ट रूप से योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की कार्यवाही वर्तमान में उपलब्ध सड़क के अनुसार ही की जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को न्यायालय द्वारा चिन्हित अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुन्दर स्वरूप देना आवश्यक है, परंतु विकास कार्यों को जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से की जाय।

बैठक में सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र, मुख्य अभियंता संजय राज, उप जिलाधिकारी (सदर) हरि गिरी, ईई सुभाष गुप्ता, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments