दून पुलिस की संवेदनशीलता: 88 वर्षीय बुजुर्ग को अल्प समय में सकुशल ढूंढ़कर परिजनों के सुपुर्द किया

देहरादून। देहरादून पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर से रास्ता भटके 88 वर्षीय बुजुर्ग को अल्प समय में सकुशल ढूंढ़कर परिजनों के सुपुर्द किया। बुजुर्ग को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की और दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

क्या था मामला?

आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को श्री राकेश नेगी पुत्र श्री मंगल सिंह नेगी निवासी लेन नं. 3, मं. नं. 40 तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला देहरादून ने चौकी आराघर पर आकर सूचना दी कि उनके पिता श्री मंगल सिंह नेगी (88 वर्ष) आज प्रातः घर से मॉर्निंग वॉक पर गए थे, लेकिन अभी तक वापस घर नहीं आए हैं। अत्यधिक बुजुर्ग होने के कारण उनकी याददाश्त कमजोर है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई थी।

तत्परता से की गई कार्रवाई

सूचना पर तत्काल डालनवाला पुलिस द्वारा टीम गठित कर उक्त सीनियर सिटीजन श्री मंगल सिंह नेगी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अस्पतालों, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर जाकर तलाश की। अल्प समय में ही बुजुर्ग व्यक्ति श्री मंगल सिंह नेगी को सीएमआई हॉस्पिटल के पास सकुशल बरामद कर लिया गया। बुजुर्ग अपने विषय में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे और अपने घर का रास्ता भटकने के कारण घर को खोज रहे थे।

परिजनों के सुपुर्द किया गया बुजुर्ग

उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को तत्काल चौकी आराघर लाकर सकुशल उनके पुत्र श्री राकेश नेगी के सुपुर्द किया गया। परिवार जनों को भविष्य में बुजुर्ग व्यक्ति को इस प्रकार अकेला न छोड़ने के संबंध में उचित हिदायत दी गई। बुजुर्ग को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में उ0नि0 नरेंद्र कोटियाल, चौकी प्रभारी आराघर,का0 मधुसूदन, का0 रोहित भंडारी शामिल थे।

इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि देहरादून पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में तत्पर है, बल्कि समाज के वंचित और असहाय लोगों की मदद के लिए भी हमेशा खड़ी रहती है।

    ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
    Subscribe our Whatsapp Channel
    Like Our Facebook & Instagram Page
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments