भाजपा ने ‘जन-जन की सरकार’ अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश में चल रहे ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को और अधिक प्रभावी तथा जनहितकारी बनाने के लिए प्रदेश से लेकर विधानसभा एवं मंडल स्तर तक संगठन संरचना को मजबूत किया है। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के नेतृत्व में प्रदेश टोली का गठन किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि यह अभियान केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। संगठन ने इस कार्य को अधिक सशक्त बनाने के लिए नए समन्वयकों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है—“कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।”

प्रदेश संयोजक का दायित्व कुंदन परिहार को सौंपा गया है, जबकि सह संयोजक के रूप में राजकुमार पुरोहित, सीताराम भट्ट, श्याम डोभाल, राजेंद्र रावत और भुवन जोशी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रदेशभर की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।

अभियान के प्रदेश संयोजक परिहार ने कहा कि सभी विधानसभा तथा मंडल समन्वयक अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करेंगे। वे लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने, फॉर्म भरने में मदद करने और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता – सभी मिलकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा, भाजपा ने 304 मंडल समन्वयक भी नियुक्त किए हैं ताकि अभियान की गति और प्रभाव दोनों को और सशक्त बनाया जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments