उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल प्रस्तावित उत्तरकाशी भ्रमण एवं कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई।
ब्रीफिंग में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार और पुलिस उपाधीक्षक चम्बा महेश लखेडा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा प्रबंधन, एरिया डोमिनेशन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा चैकिंग व फ्रिस्किंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थान पर सतर्क रहकर हर परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला, निरीक्षक यातायात संजय रौथांण, प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप तोमर, प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल, निरीक्षक टीकम सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

Recent Comments