देहरादून । वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सिंह “श्याम” द्वारा रचित खंड काव्य “उर्वशी” लोकार्पण दून पुस्तकालय सभागार में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य सचिव, उत्तराखंड एवं वरिष्ठ साहित्यकार इंदु कुमार पांडेय, अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. सविता मोहन, अतिथि वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्या सिंह एवं वरिष्ठ साहित्यकार मदन शर्मा जी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सूचना विभाग के उप निदेशक भगवान प्रसाद घिल्डियाल ने किया।
पुस्तक के रचयिता दर्जनों पुस्तकों के लेखक वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक श्याम सिंह श्याम जी द्वारा पुस्तक के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि पद से श्री इंदु कुमार पांडेय ने कहा कि महान कवि श्री रामधारी सिंह “दिनकर”जी की कृति उर्वशी के बाद खंड काव्य के रूप में उर्वशी की रचना करना निश्चित रूप से एक कठिन प्रयास के लिए श्याम जी साधुवाद के पात्र हैं।

अध्यक्ष पद से बोलते हुए शिक्षाविद डॉ. सविता मोहन ने कहा कि उर्वशी की रचना में शब्द विन्यास एक कठिन प्रयोग है, उर्वशी की रचना एक बहुचर्चित प्रयास है।
अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. विद्या सिंह ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि श्याम जी की ये आठवीं प्रबन्धकाव्य के रूप में पुस्तक है। साहित्य जगत में उनका यह प्रयास वास्तव में अस्तुतय है। इस अवसर नगर के अनेक वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, लेखकों की उपस्थित रही।

Recent Comments