गुमशुदा बच्चों व महिलाओं की तलाश के लिए चलेगा “ऑपरेशन स्माइल” अभियान

उत्तरकाशी। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के पालन में प्रदेशभर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान 1 जनवरी 2026 से शुरू किया गया है। यह विशेष अभियान आगामी दो माह तक चलेगा।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  कमलेश उपाध्याय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक  जनक सिंह पंवार की देखरेख में सोमवार को पुलिस कार्यालय, उत्तरकाशी में अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन अधिकारी देवमणि पांडेय सहित सीडब्ल्यूसी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण केंद्र, एएचटीयू, श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, सूचना आदान-प्रदान और संयुक्त कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में विभागों के बीच तालमेल और जनसहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

ऑपरेशन स्माइल के तहत टीमों द्वारा गुमशुदा बच्चों व महिलाओं की खोज के साथ-साथ मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments