डीजीपी दीपम सेठ ने नववर्ष पूर्व रात्रि पर देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)दीपम सेठ ने नववर्ष की पूर्व रात्रि पर स्वयं जनपद देहरादून के व्यस्त मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों की भारी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीजीपी महोदय द्वारा ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर एसएसपी देहरादून सहित अधीनस्थ अधिकारियों से सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने विशेष रूप से नववर्ष के अवसर पर देहरादून, मसूरी और आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश दिया। अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान व्यवहार संयमित रखने और देहरादून आने वाले पर्यटकों की हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ सूक्ष्म जलपान करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों को भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह कदम पुलिस बल की तैयारियों को मजबूत करने और नए साल को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments