दून पुलिस का नशेड़ी वाहन चालकों पर शिकंजा: 62 वाहन चालक गिरफ्तार

देहरादून।  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देहरादून पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी 62 वाहनों को सीज कर दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए थे।

नव वर्ष की पूर्व संध्या और नव वर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून, मसूरी और आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए थे। पुलिस ने जनपद की सीमाओं और आंतरिक मार्गों पर बैरियर लगाकर सभी वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग की।

एसएसपी देहरादून ने स्वयं देर रात्रि तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे में वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments