उत्तरकाशी। पुलिस लाइन उत्तरकाशी में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने पदोन्नत जवानों को नये पद के पदचिह्न लगाए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हे0कानि0 (हेड कॉन्स्टेबल) अनीता, माया गुसांई, मनोज सिंह पंवार, गौरव रावत, अब्बल सिंह पंवार एवं मनोज सिंह नेगी को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार एवं निरीक्षक एलआईयू दीपक रावत भी उपस्थित रहे।

Recent Comments