उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई जारी: 507 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी।  उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत कल कोतवाली मनेरी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद आज पुरोला क्षेत्र से एक और चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 507.9 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा कल 5 जनवरी 2026 की देर शाम को जानकारी जुटाते हुए चैकिंग के दौरान नौगांव-पुरोला रोड से गोविन्द राणा नाम के एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 507.9 ग्राम चरस बरामद की गई।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त: गोविन्द राणा, निवासी फिताड़ी मोरी, उत्तरकाशी।
बरामद माल: 507.9 ग्राम चरस (कीमत करीब 1.05 लाख रुपये)।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह तोमर,हेडकान्स्टेबल अब्बल सिंह,कांस्टेबल ममलेश,कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान का हिस्सा है।

    ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
    Subscribe our Whatsapp Channel
    Like Our Facebook & Instagram Page
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments