पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया का नैनीडांडा, बीरोंखाल व थलीसैंण में तीन दिवसीय जमीनी दौरा

रात्रि विश्राम कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

नैनीडांडा/पौड़ी। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रियता का परिचय देते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड नैनीडांडा, बीरोंखाल एवं थलीसैंण का तीन दिवसीय जमीनी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से समझा तथा कई मुद्दों का त्वरित समाधान किया।

जिलाधिकारी ने तहसीलों की कार्यप्रणाली, राजस्व व्यवस्था तथा पटवारियों के साथ बैठक कर फील्ड स्तर की चुनौतियों पर चर्चा की। विकास योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों तक पहुंच और प्रभावशीलता का आकलन करते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता का असली पैमाना जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के शिविरों में भाग लेते हुए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, नेटवर्क जैसी समस्याओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कई शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि बाकी के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई गई।

स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं जैसे बायो-फ्लॉक टैंक, आलू बीज फार्म व पीरुल प्लांट का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने उनकी प्रगति जांची। योजनाओं के विस्तार पर चर्चा हुई तथा चरणबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधन व वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़े।

अस्पतालों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित किया। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद विभागीय समन्वय से सेवाएं बेहतर बनाने पर बल दिया।

इस जमीनी प्रवास से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा। जिलाधिकारी ने कहा कि सीधा जनसंवाद ही प्रभावी शासन की कुंजी है तथा दूरस्थ क्षेत्रों का संतुलित विकास प्राथमिकता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments