​सुखवंत सिंह मामला: IG STF ने संभाली कमान, स्थानीय पुलिस की एंट्री बैन

काठगोदाम। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच तेज। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) के अध्यक्ष एवं IG STF नीलेश आनंद भरणे आज काठगोदाम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल (क्राइम सीन) का विस्तृत निरीक्षण किया तथा FSL टीम के सहयोग से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कराए।

SIT चीफ ने बताया कि ऊधमसिंहनगर जिले के थाना ITI, चौकी पैगा सहित संबंधित पुलिस कार्यालयों के सभी दस्तावेज एवं अभिलेख सुरक्षित किए जा रहे हैं, ताकि साक्ष्यों की अखंडता बनी रहे। जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार व गवाहों से अनावश्यक संपर्क न करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से पुलिस गार्ड तैनात किए जा रहे हैं। तकनीकी विश्लेषण मजबूत करने हेतु SIT में 6 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है— उपनिरीक्षक हेमंत कठैत (लोहाघाट), उपनिरीक्षक सोनू सिंह (एंटीफ), उपनिरीक्षक राधिका भंडारी (चंपावत), हेड कांस्टेबल विनोद यादव (बनबसा), हेड कांस्टेबल कमल कुमार (टनकपुर) तथा कांस्टेबल गिरीश भट्ट (सर्विलांस सेल, टनकपुर)।

देर शाम SIT ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। श्री भरणे ने आश्वासन दिया कि जांच तथ्यों, साक्ष्यों एवं कानूनी प्रावधानों के आधार पर पूर्ण निष्पक्षता से की जाएगी। इसी कड़ी में थाना ITI में पंजीकृत FIR को थाना काठगोदाम स्थानांतरित किया जा रहा है। विवेचना में विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments